हिन्दू- मुस्लिम एकता नहीं होती तो आज भी अंग्रेजों का शासन होता- राहुल गांधी

,

   

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं में पूरी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक के बाद एक चुनावी सभाओं के संबोधित कर रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार। इस दौरान राहुला गांधी ने पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दिल्ली के हौज काजी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सब लोग चाहते हैं कि चीन को कोई न कोई बैलेंस करे। व्यापारियों ने अपना पैसा चीन में डाला और वहां वायरस हो गया।

 

चीन की सब फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। पूरी दुनिया कह रही है कि हम अपना पैसा हिंदुस्तान में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।

 

हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई में एकता है इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अगर हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई की एकता नहीं होती, तो शायद अंग्रेज आज भी यहां बैठे होते।

 

चाहे आजादी हो, हरित क्रांति हो, श्वेत क्रांति हो, सूचना क्रांति हो… जो भी इस देश ने हासिल किया है, उसकी नींव हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई की एकता है।

 

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने मनमोहन सिंह जी से पूछा कि इस देश के करोड़ों हिंदू-मुसलमान प्यार से कैसे रहते हैं? क्योंकि, हिंदुस्तान के हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई के बीच प्यार है, भाईचारा है। इसलिए हम एक हैं।

 

भाजपा और AAP पर साधा निशाना पीएम मोदी ने हर तरफ जहर फैलाया राहुल गांधी ने पीएम मोदी हिंदू-मुस्लिम के बीच में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

 

राहुल गांधी ने कहा कि 2004-2014 में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत क्यों नहीं थी? मोदी आए और इन्होंने हर तरफ ज़हर फैला दिया। पहले युवाओं के पास अवसर थे…रोजगार मिलता था।

 

आज उसके पास रोजगार नहीं है, भविष्य सुनिश्चित नहीं है और मोदी इसका फायदा उठाते हैं। केजरीवाल झूठ बोलते हैं राहुल गांधी ने केजरीवाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी ने कभी बहाना नहीं बनाया।

 

केजरीवाल जी बहाने बनाते हैं। झूठ बोलते हैं। मोदी और केजरीवाल दोनों के भाषण झूठ से भरे हैं। दुनिया के नेता मुझसे कहते हैं कि पूरी दुनिया हिंदुस्तान में निवेश करना चाहती है।

 

मगर, हिंसा और नफरत के माहौल के कारण वो अनिश्चितता की स्थिति में है। वो इसके खत्म होने की बात करते हैं। मेरे मुंह से सिर्फ सच निकलेगा आप इस देश में कहीं भी चले जाइए, लोग बताएंगे कि उनके दिल में, उनके खून में हिंदुस्तान है।

 

सभी धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा के लोग देशभक्त हैं। मोदी और केजरीवाल किसको देशभक्ति सिखा रहे हैं। पूरे देशवासी देशभक्त हैं। मेरे मुंह से सिर्फ सच निकलेगा।

 

मैं मोदी-केजरीवाल की तरह सत्ता की खातिर कुछ भी बोल देने वाला व्यक्ति हूं ही नहीं। हिंदुस्तान का युवा 6-8 महीने बाद मोदी को घर से बाहर नहीं निकलने देगा। युवा रोजगार चाहता है और उसे रोजगार देना ही पड़ेगा।