पश्चिम बंगाल में जल्द हिन्दू राज स्थापित होगा- प्रज्ञा सिंह ठाकुर

, , ,

   

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में चुनावों को लेकर ममता बनर्ज पर निशाना साधा है।

इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीतेगी और हिन्दू राज स्थापित होगा। प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद हैं।

अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में रहीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी मानसिक तनाव में हैं। उन्हें हार का अहसास हो गया है।

उनका शासन समाप्त होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है।विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हिन्दू राज स्थापित हो जायेगा।

प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी की निंदा की। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इतना सब पश्चिम बंगाल में कैसे हो रहा है।

इतनी बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पर ही हमला हो जाता है। पत्थर फेंके जाते हैं। अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार निश्चित है।