इतिहास में पहली बार दो महिलाएं युद्धपोत हेलिकॉप्टर करेंगी संचालित!

,

   

भारतीय नौसेना में सोमवार को एक नया इतिहास रचा गया है। पहली बार महिला अधिकारियों को नौसेना की हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। 

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, जिन दो महिला अधिकारियों का चयन किया गया है, अब वो वॉर शिप में तैनात रहने वाले लड़ाकू विमानों को ऑपरेट करेंगी।

 

इससे पहले नौसेना में महिलाओं की एंट्री सिर्फ कुछ निश्चित विंग एयरक्राफ्ट तक ही सीमित रहती थी। जिन दो महिला अधिकारियों का चयन किया गया है, उनमें सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रिति सिंह हैं।

 

सोमवार को कोच्चि में आईएनएस गरूढ़ पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान ऑब्जर्वर की पोस्ट दी गई। इस दौरान नेवी के 17 अन्य अफसरों, जिसमें चार महिलाएं, तीन कोस्ट गार्ड के अफसरों को भी पोस्ट दी गई।

 

रियर एडमिरल ए. जॉर्ज (चीफ स्टाफ ऑफिसर, ट्रेनिंग) ने यहां सभी अफसरों को अवॉर्ड दिया और विंग पोस्ट से सम्मानित किया। जिन अफसरों ने क्वालिफाइड नेविगेशन इंस्ट्रक्टर्स का कोर्स पूरा किया है, उन 6 अफसरों को भी यहां सम्मानित किया गया।

 

इनमें भी एक महिला अफसर शामिल हैं। वायुसेना की ओर से बयान में कहा गया कि ये काफी सम्मान की और ऐतिहासिक बात है, जब फ्रंटलाइन वॉरशिप में महिलाओं की तैनाती हेलिकॉप्टर ऑपरेशंस में की जा रही हैं।

 

सोमवार को जिन अफसरों की ग्रेजुएशन यहां पूरी हुई है, वो सभी 91वें रेगुलर कोर्स, 22वें SSC ऑब्जर्वर कोर्स का हिस्सा थे। जिन्होंने एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर समेत अन्य सभी क्षेत्रों में तैयार की है।

 

बता दें कि सोमवार को ही ये खबर आई थी कि जल्द ही वायुसेना में भी राफेल उड़ाने वाली स्क्वाड्रन में महिला फायटर पायलट की एंट्री हो सकती है।