गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती!

,

   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली एम्स में बीती रात 2 बजे भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, अमित शाह का इलाज ओल्ड प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। उन्हें हल्का बुखार भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम गृहमंत्री अमित शाह का इलाज कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि बीते दिनों अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांत में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी बाद कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

 

 

 

 

अमित शाह ने खुद ट्वीट करके बीते शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी। अमित शाह ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं।

 

 

 

 

इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।