मुम्बई में ग्रिड फेल होने से बिजली की किल्लत, फिलहाल राहत!

, ,

   

महाराष्ट्र की राजधानी और महानगर मुंबई में आज अचानक ग्रिड फेल हो गया। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। लेकिन 2 घंटे के बाद ही कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई और साथ ही लोकल ट्रेन भी शुरू हो गई।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, मुंबई में बिजली गुल होने को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से बात की और जल्द ही इसे बहाल करने के निर्देश दिए।

इन इलाकों में बिजली हो गई थी ठप मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं।

अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। आज सुबह से बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाकों में बिजली नहीं आ रही है।

 

 

बेस्ट ने नहीं दी कोई जानकारी बेस्ट ने जानकारी दी है कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है।

 

मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रिड फेल होने के कारण टाटा की बिजली सप्लाई फेल हो गई, जिसके चलते लोकल ट्रेन, लाखों कम्यूटर्स के काम भी रोक गए हैं।

 

अभी तक बिलजी विभाग की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इस दिक्कत से निपटा जाएगा। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है।