शर्मनाक: वेश्यवृत्ति करने के लिए मना की तो पत्नी को जान से मार डाला!

,

   

हैवानियत की एक खौफनाक वारदात में वेश्यवृत्ति से इनकार करने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में सागरपुर क्षेत्र में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के निवासी जलील शेख (27) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान फातिमा सरदार के रूप में हुई जो शेख की पत्नी थी।

दक्षिणपश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) देवेंद्र आर्य के मुताबिक, ‘पुलिस ने जलील शेख को सूचनाओं के आधार पर 28 अगस्त को कोलकाता के बेलीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 7-8 महीनों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सागरपुर के जे-ब्लॉक में किराए पर रह रहा था। उसकी दो बीबीयां हैं, एक पश्चिम बंगाल में और दूसरी दिल्ली में। वह 6-7 साल पहले फातिमा को एक दोस्त के रूप में लेकर दिल्ली आया था, (तब उनकी शादी नहीं हुई थी)।’

बाद में, फातिमा के परिवार वाले दिल्ली आए तो उन्होंने शादी कर ली। पुलिस ने जांच में पाया कि शेख, फातिमा को वेश्यावृत्ति के धंधे में डालने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया।

उसके बाद उसने कपड़े के टुकड़े से फातिमा को गला घोंटकर मार डाला। आर्या ने कहा, ‘बाद में शेख ने उसकी लाश को बैग में रखा और शिवपुरी कल्लाद के निकट फेंक दिया था।’