हैदराबाद एयरपोर्ट से शिकागो के लिए सीधे फ्लाइट की शुरुआत!

, ,

   

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शिकागो के लिए सीधे एअर इंडिया की नॉन-स्टॉप उड़ान शुक्रवार (15 जनवरी) से शुरू होगी।

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, शिकागो से बुधवार को रवाना हुई एयर इंडिया बोइंग- 777 विमान गुरुवार को रात 12.50 बजे शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि यही विमान शुक्रवार को दोपहर 12.50 बजे यहां से उड़ान भरेगी और सीधे शिकागो के लिए रवाना होगी। हर शुक्रवार को शमशाबाद हवाई अड्डे से शिकागो तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

अधिकारियों ने आगे बताया कि 238 यात्रियों की क्षमता वाले इस एयर इंडिया बोइंग- 777 विमान में 8 प्रथम श्रेणी, 35 बिजनेस क्लास और 195 इकोनॉमी क्लास की सीटें होंगी।