एमआईएम के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की फिराक में है।
साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि भविष्य में हैदराबाद केंद्रशासित बनेगा। साथ ही चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद और लखनऊ भी केंद्र शासित प्रदेश बनेंगे।
ओवैसी ने कहा कि उपरोक्त राजधानियों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की भाजपा की सोच मार्क्सवाद की तरह है। कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाना, इस बात का उदाहरण है।
आपको बता दें कि लोकसभा का बजट का पहला सत्र शनिवार को खत्म हुआ। लोकसभा के दूसरे सत्र की बैठक 8 मार्च से शुरू हो कर 8 अप्रैल को खत्म होगा। बजट सत्र आम तौर पर दो चरणों में होता है।
पहले सत्र में संसद के दोनों सभा को संबोधित करते हैं। इसमें बजट पेश करना होता है।
दूसरे चरण में ग्रांट की मांग को लेकर स्टैंडिंग की जांच होती है। फाइनान्स बिल और संबंधित बिलों को मंजूर किया जाता है।