हैदराबाद में कोरोना से मौत, परिजनों को सौंपा दुसरे का डेड बॉडी!

, ,

   

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का गांधी अस्पताल इस समय काफी सुर्खियों में है।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, एक ओर कोरोना मरीजों के इलाज व ठीक हो रहे मरीजों के कारण वाहवाही लूट रहा है, तो दूसरी ओर बदनामी का बोझ भी अधिक उठा रहा है।

 

मगर दोनों की तुलना करके देखने पर स्पष्ट होता है कि वाहवाही से अधिक बदनामी हो रही है।

 

इसी क्रम में मंगलवार को गांधी अस्पताल में बेगमपेट के गुरुमूर्ति नगर निवासी कोरोना मरीज (48) की मौत हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को बेगमपेट श्मशानघाट को लाया गया।

 

इस दौरान मृतक के परिजनों को सूचित किया गया कि वे आकर शव को देख सकते हैं। जब परिजनों ने आकर शव को देखा तो आश्चर्य चकित रह गये, क्योंकि वह शव उनके रिश्तेदार का नहीं था, बल्कि किसी और का था।

 

इस घटना को लेकर अस्पतालकर्मी और मृतक के परिजनों की बीच बहस शुरू हो गयी। इसके बाद पुलिस और अस्पातलकर्मियों ने शव को फिर गांधी अस्पताल ले गये।

 

वहां जाकर जांच की तो पता चला कि बेगमपेट के मरीज का शव गांधी अस्पताल में ही है।

 

आपको बता दें कि वनस्थलीपुरम की एक महिला का पति कोरोना के कारण गांधी अस्पातल में भर्ती था।

 

उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी किया गया। मगर महिला को इसकी जानकारी नहीं दी गई। अब वह महिला से हाईकोर्ट से न्याय मांग रही है।