जानिए, किसान आन्दोलन को लेकर सन्नी देओल ने क्या कहा?

, , ,

   

केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानून के विरोध में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन किया जा रहा है। इस किसान आंदोलन को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का समर्थन भी मिल रहा है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, यहां तक कि बॉलीवुड के भी कई सितारे इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर उनकी मांगों को जायज मान रहे हैं।

 

इस मामले को लेकर गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद ने अब तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन इस बात से उनके चाहने वाले काफी खफा नजर आ रहे हैं।

 

 

गुरदासपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं अभिनेता सनी देओल। सनी देओल की इस मामले में चुप्पी उनके क्षेत्र के लोगों को काफी खटक रही है। जिसके चलते उनके ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

हाल ही में सनी देओल ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस समय आइसोलेशन में हैं। लोगों ने उनके इस ट्वीट पर ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

सनी देओल ने कुछ दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को सूचना दी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। सनी ने इसके बाद से एक भी ट्वीट नहीं किया।

 

ना ही उन्होंने किसानों के समर्थन में कोई ट्वीट किया और ना ही उनके खिलाफ कोई ट्वीट किया।

 

सनी की ये बात उनके चाहने वालों को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने सनी को से कई सवाल कर डाले और उन्हें जमकर ट्रोल किया।