IAF की पहली महिला फाइटर को मिला ‘नारी शक्ति पुरस्कार’

,

   

मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।

 

 

जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रहा हूं। सात महिलाएं अपनी जीवन से जुड़ी कहानियां साझा करेंगी और मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से आपके साथ बातचीत करेंगी।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ दिया।

 

एथलेटिक्स में अपनी उपलब्धियों के लिए, 103 वर्षीय मान कौर को राष्ट्रपति से ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्राप्त हुआ।

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार की बीना देवी को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किया। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए ये पुरुस्कार दिया गया है।

 

उन्हें मशरूम महिला के रूप में जाना जाता है। वह 5 साल के लिए टेटियाबंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत का सरपंच थी।