महेन्द्र सिंह धोनी के शानदार करियर की प्रशंसा करते हुए आईसीसी ने इस पूर्व कप्तान की उपलब्धियों को साझा करके उन्हें ‘भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला’ करार किया।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी क्रिकेट के तीनों वैश्विक खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान है।
उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैम्पियन्स ट्राफी का खिताब जीता था। आईसीसी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
वीडियो के साथ ट्विटर पर आईसीसी ने लिखा, ‘एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया। ऐसा नाम जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसा नाम जो विवादों से परे रहा है, महेन्द्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं है।’