भारत हमेशा से ही हिन्दू राष्ट्र था और रहेगा- उमा भारती

   

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक कार्यक्रम किया।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान उमा भारती ने कहा कि भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा। उमा भारती ने कहा कि ये किसी सरकार या जनता के ऐलान से नही हुआ है, ये सनातन काल से है।

दरअसल, उमा भारती नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि भाजपा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहती हैं।

हम आपसे कहते हैं कि भारत शुरू से हिन्दू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा। उमा भारती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर आम जनता को की सही जानकारी देनी चाहिए।

यूपी के ललितपुर जिले में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती के समर्थन में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

याहां उन्होंने तुवन मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ और समर्थकों द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि में अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए गैर मुस्लिम लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।