भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की एक हज़ार के पार!

,

   

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित की संख्या पहली बार 1 हजार को पार कर गई है। लॉकडाउन के बावजूद दोगुनी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में एक ही परिवार के 23 लोग आए हैं। जिसमें बीमारी के विकराल रूप लेने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

 

उसके बाद से परिवहन के साधन बंद कर दिए गए। इसके अलावा राज्य सरकारों की ओर से अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूरे देश को लॉकडाउन करने का ऐलान किया।

 

बीमारी की गंभीरता को समझने के बावजूद लोग बचाव के उपाय नहीं अपना रहे हैं। इसके कारण कोरोना संदिग्धों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 1029 लोग बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 85 लोग ठीक हुए हैं और 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 920 लोगों का उपचार चल रहा है।

 

वहीं कोरोना वायरस के मामले पंजाब में तेजी से बढ़ने पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा है।

 

उन्होंने कहा है कि पंजाब में विदेशों से 90 हजार लोग इस महीने आए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है। इससे निपटने के लिए पंजाब को भारत सरकार 150 करोड़ रुपये अतिरिक्त धन उपलब्ध कराए।

 

जबकि पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी मुआवजा बकाया राशि 2088 करोड़ रुपये तत्काल देने की मांग की है।