देश के कई इलाकों में लू की स्थिति लगातार बनी हुई है वहीं शनिवार को पटना में पिछले दस सालों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी राज्यों में रविवार शाम को आंधी और बारिश आ सकती है।
राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राज्य में चूरू में पारा सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसके बाद बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने इस रेगिस्तानी राज्य में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान इलाहाबाद में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद सुल्तानपुर में 46.4 डिग्री सेल्यिसस तापमान रहा जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था।