कोविड-19: 24010 नये मामलें, एक करोड़ के करीब पहुंचा!

, ,

   

पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कुल 24,010 नए मामले सामने आए। इनमें से 78.27 फीसद मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से थे।

नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही कोरोना वायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 99,56,557 हो गई है। केरल में 6,185 मामले आए।

बंगाल में 2,293, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,661 मामले आए। मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 355 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,44,451 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 33,291 और मरीज स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वालों में 75.63 फीसद मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। केरल में सबसे ज्यादा 5,728 लोग स्वस्थ हुए।

महाराष्ट्र में 3,887 जबकि बंगाल में 2,767 लोग ठीक हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोरोना से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

भारत में अब तक लगभग 95 लाख लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,22,366 है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.24 फीसद है।

राष्ट्रीय लक्ष्य का अनुसरण करते हुए 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रित रणनीति और केंद्र सरकार तथा राज्यों के सटीक उपायों के कारण देश में स्वस्थ होने की दर ऊंची है।