कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 4 लाख से अधिक नये मामलें!

, ,

   

देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देशभर में 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 03 हजार 738 नए मा्मले सामने आए हैं।

नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, वहीं 4 हजार 092 लोगों ने संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ा है।


केंद्रीय स्वास्थ्य की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 22 लाख 96 हजार 414 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें से 1 करोड़ 83 लाख 17 हजार 404 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

वहीं जानलेवा वायरस की चपेट में आने से 2 लाख 42 हजार 362 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में देश में 37 लाख 36 हजार 648 लोगों को इलाज चल रहा है।


संक्रमण के इस दौर में देशभर में टीकाकरण अभियान भी जोर पकड़ रहा है। अब 18 साल से ऊपर के युवा भी बड़ी संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।

कोरोना वैक्सीन पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। देश में अब तक 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।