उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मदरसे के छात्रों के साथ बदसलूकी और पिटाई की गई है। जामा मस्जिद के मौलाना नईम मिस्बाही का आरोप है कि कुछ लोगों ने क्रिकेट खेल रहे छात्रों को ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहा।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, मौलाना नईम मिस्बाही ने कहा कि ‘जय श्रीराम’ न बोलने पर उपद्रवियों ने पहले छात्रों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद बच्चों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों की फेसबुक प्रोफाइल की जांच करने पर हमें पता चला कि ये बजरंग दल से जुड़े हुए है।
Umesh Chandra Tyagi, Circle Officer, City Unnao: Three children of Jama Masjid madarsa got injured during a clash between two groups on cricket ground in Government Inter College where these children had gone to play cricket. Case registered. Investigation underway.” (11.07.2019) pic.twitter.com/UWKO84ePPc
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 12, 2019
इस मामले में उन्नाव शहर के क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में क्रिकेट ग्राउंड पर दो समूहों के बीच झड़प हुई। इस दौरान जामा मस्जिद मदरसे के तीन बच्चे घायल हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
वहीं उन्नाव सिटी के सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि जामा मस्जिद मदरसे के तीन बच्चे गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में क्रिकेट ग्राउंड पर दो समूहों के बीच झड़प के दौरान घायल हो गए, जहां ये बच्चे क्रिकेट खेलने गए थे। केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच चल रही है।
अभी हाल ही में जय श्री राम नहीं बोलने पर मुस्लिम युवकों की पिटाई का मामला फिर से सामने आया है। ताजा मामला असम के बारपेटा जिले का है, जहां चार उपद्रवियों ने तीन मुस्लिम युवकों की पिटाई कर दी।
उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर किया। इससे दो सप्ताह पहले कुछ मुस्लिम युवकों को जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।