कोविड-19: रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा!

, ,

   

कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत पर सबसे ज्यादा पड़ा है। भारत इस महामारी के खिलाफ डटकर मुकाबला कर रहा है।

 

 

 

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, भारत में अब हर दिन 90 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इस बीच भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।

 

 

 

 

दुनिया में कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों के मामले में अब भारत पहले नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ दिया है।

 

 

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना से ठीक हुए मरीजों के मामले में भारत, अमेरिका से आगे निकल गया है।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 42 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।