पालघर कांड: अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी शो के दौरान सोनिया गांधी पर खड़े किये सवाल, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपति

,

   

रिपब्लिक टीवी के सम्पादक अर्नब गोस्वामी के ताजा टीवी शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा हैं।

 

बिहार डेमोक्रेसी पर छपी खबर के अनुसार, इस वायरल वीडियो में अर्नब अपरोक्ष रूप से सोनिया गाँधी को पालघर मोब लॉन्चिंग मामले में दोषी ठहरा रहे हैं।

 

https://twitter.com/lRahulGandhi/status/1252873550878265345?s=20

 

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उबाल हैं। अब लोग गोदी मीडिया के पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैंं। साथ ही अर्नब को गिरफ्तार करने की मांग भी जोरो से उठ रही हैं।

 

 

पिछले दिनों महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थीी। इस हत्याकांड की वजह कथित तौर पर गोदी मीडिया के द्वारा फैलाई गई एक अफवाह को बताया जा रहा हैं।

 

 

ये कहा जा रहा हैं कि एक गोदी मीडिया ने ये अफवाह फैला दी थी कि मुस्लिम समाज हिन्दू साधु का रूप धारण कर गांव-गांव में कोरोना फैला सकते हैं।

 

जिसके बाद पालघर में लोगों ने रात के अँधेरे में साधुओं को इस भेष में आये मुस्लिम समझ लिया। साथ ही वे ये मानते रहे की ये लोग चोर हैं।

 

https://twitter.com/Armaan06738634/status/1252880733988782082?s=20

 

बाद में ग्रामीणों की भीड़ ने इन तीनों की पीटपीटकर हत्या कर दी। जिसे हिन्दू-मुस्लिम एंगल देने की भरपूर कोशिश की गई। लेकिन, शिव-सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के भय से गोदी मीडिया ऐसा नहीं कर सकी, जिसके बाद अर्नब गोस्वामी ने सीधे तौर पर सोनिया गाँधी पर हमला बोल दिया।

 

https://twitter.com/i_theindian/status/1252882875990458368?s=20

 

एक महिला के खिलाफ की गई इस आपत्तिजनक टिपण्णी के बाद सोशल मीडिया पर सहित दिल्ली का राजनितिक पारा गर्म हो गया हैं। अब कांग्रेस इस सम्बन्ध में जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं।

 

 

 

अपने वीडियो के दौरान अर्नब गोस्वामी हिन्दू-मुस्लिम विद्वेष के साथ ही हिन्दू धर्म की आबादी 80 फीसदी होने की बात भी कह रहे हैंं। साथ ही उन्होंने ये कह दिया कि सोनिया गाँधी संतो की हत्या से खुश हैं।

 

 

आप खुद देखे के एक महिला के खिलाफ उन्होंने किस तरह की अपमानजनक टिपण्णी की हैं। साथ ही कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष पर उन्होंने इटली को रिपोर्ट भेजने का आरोप लगा दिया। अभी तक इटली ने इस सम्बन्ध में कोई बयान जारी नहीं किया हैं।