भारत: 24 घंटे में रिकार्ड मामले सामने आएं!

,

   

भारत में कोरोना वायरस महामारी लगातार खतरनाक रूप लेती जा रही है। पहली बार एक दिन में चार हजार से अधिक मामले आए हैं। भारत में 10 मई को रिकॉर्ड 4296 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67 हजार को पार कर गया है। भारत के कई मेट्रो सिटी में कोरोना वायरस महामारी तीसरे चरण में प्रवेश कर गई है।

 

महाराष्ट्र के मुंबई में कल 875 मामले आए हैं। इसी तरह चेन्नई में 509 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4296 मामले आए हैं।

 

इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 67161 हो गई है। इनमें से 43976 अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 20969 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 2212 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।

 

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में हालात खराब भारत में सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा खराब है। महाराष्ट्र में कल 10 मई को रिकॉर्ड 1943 मामले आए हैं।

 

जबकि तमिलनाडु में 669 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन दोनों राज्यों के अलावा गुजरात में 398, दिल्ली में 381, मध्यप्रदेश में 157, पश्चिमी बंगाल में 153, राजस्थान में 106 संक्रमित मिले हैं।

 

विश्वभर में 41.80 लाख संक्रमित पूरे विश्व में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में करीब 80 हजार लोग संक्रमित हुए हैं।

 

आंकड़ों के मुताबिक 41.80 लाख संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख की मौत हो चुकी है जबकि 14.90 लाख ठीक हो चुके हैं। अस्पतालों में अभी भी 24.05 लाख जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं।