भारत में सबसे अधिक एक-दिवसीय COVID-19 से मृत्यु दर्ज की गई!

, ,

   

“पिछले 24 घंटे में देश में 4329 लोगों की मौत हो गई है। भारत में एक दिन में ये कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं”

भारत में कोरोना संक्रम के नए मामलों में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन कमी नजर आई है। हालांकि मौत का ग्राफ और ऊपर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 4329 लोगों की मौत हो गई है। भारत में एक दिन में ये कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं।

इसी के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 78 हजार 719 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के नए मामले 3 लाख से कम आए हैं।

ताजा अपडेट के बाद भारत में पिछले साल से अब तक कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार 996 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 22 हजार 436 लोग डिस्चार्ज भी किए गए हैं। ऐसे में देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 15 लाख 96 हजार 512 हो गई है।

एक्टिव केस और घटकर 33 लाख 53 हजार 765 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 18 करोड़ 44 लाख 53 हजार 149 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

साभार- लोकमत हिन्दी