कोविड-19: पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 95 हजार से अधिक नये मामलें!

, ,

   

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 44 लाख 63 हजार 106 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 95 हजार 529 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अब तक एक दिन में मिले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले 6 सितंबर को 91 हजार 723 नए मरीज मिले थे।

 

दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड 4 हजार 39 नए मरीजों की पहचान हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया। अब तक 2 लाख 1 हजार 174 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

 

राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 72 हजार 763 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 हजार 638 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

 

इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,53,100 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक इससे 27,787 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

 

वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 23,773 हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या 4,638 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 49,203 है।

 

असम में संक्रमितों की संख्या 29,166 है. यहां अबतक 396 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 64,028 पहुंच चुकी है।

 

यहां मरने वालों की संख्या 4112 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 23,341 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 3,730 पहुंच चुकी है।