कोरोना वायरस एक बार फिर भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में पैर पसार रहा है। भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं 459 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है।
ऐसे में सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। सभी राज्यों को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
आज से भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी सामान्य लोग भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह उम्मीद की जा सकती है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार मंद पड़ेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 72 हजार 330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो चुकी है।
वहीं, 459 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1 लाख 62 हजार 927 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है।
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, जांच में भी तेजी लाई गई है। अब तक 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
बीते 24 घंटों की बात करें, तो 11 लाख 25 हजार 681 नमूनों की जांच की गई है।
दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जल्द से जल्द इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ धोना भी आवश्यक है।