भारत में एक बार फिर बढ़ रहे हैं कोविड-19 पोजिटिव मामलें!

, , ,

   

भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नजर आ रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

वहीं, दूसरे डोज भी देना शुरू कर दिया गया है। देश में रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर देश में 14 हजार 264 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 11 हजार 667 मरीज इस दौरान स्वस्थ हुए हैं।

जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कुल केस 1 करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 तक पहुंच गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 715 मरीजों का समय पर इलाज देखकर ठीक कर दिया गया है।

कोरोना संक्रमण से देश के 1 लाख 56 हजार 302 मरीजों ने जान गंवा दी है। वहीं, देश के अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 45 हजार 634 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।