कोविड-19: भारत में तेज़ी से बढ़ रहा है खतरा!

, ,

   

देश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1035 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है।

 

 

24 घंटों में 40 लोगों की मौत

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1035 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 7447 हो गई है।

 

इलाज़ के बाद 643 लोगों की छुट्टी

इसमें 6565 सक्रिय मामले हैं। 643 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 110 लोगों की मौत हुई है, यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 1574 हो गई है।

 

दिल्ली में कोरोना वायरस

राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस के कुल 903 मामले सामने आए हैं। यहां कोविड-19 महामारी से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

 

मध्यप्रदेश में कोरोना

मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस पॉजीटिव के 435 केस दर्ज किए गए हैं जबकि राज्य में कुल 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

कोविड-19 सेे दुनिया के हालात

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार हो गई है, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मौत यूरोप में हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार विश्व में घातक कोरोना वायरस 102,734 लोगों की जान ले चुका है, जिनमें से 70,245 लोगों की मौत यूरोप में हुई है।

 

इटली में सर्वाधिक 18,849 लोगों की मौत हुई है, जबकि उसके बाद अमेरिका में 18,747 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 16,081 लोगों की मौत हुई है।

 

भारत में कोरोना वायरस

वहीं, भारत में कोरोना वायरस के मरीज 7 हजार के पार पहुंच गए हैं। इसके अलावा दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में 7,447 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा 239 लोगों की मौत हुई है