मध्य प्रदेश : गणतंत्र दिवस की झड़प के बाद, राजगढ़ में मुस्लिम विक्रेताओं पर बैन

,

   

 

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस के पास कई गांवों से पत्र भेजे जा रहे है। इन पत्रों में कहा गया है कि कोई भी मुस्लिम विक्रेता गांव में प्रवेश नहीं करेगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो हम उसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर इलाके में सांप्रदायिक झड़प हुई थी जिसके बाद से जिले में तनाव है। खुजनेर शहर में गणतंत्र दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें ये हिंसा हुई। हिंसा के बारे में एक समूह ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद हिंसा हुई। वहीं जूसरे समूह का कहना है कि दो लोगों को बीच पुराना विवाद था जिसे लेकर विवाद हुआ।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुजनेर में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चे भी शामिल थे। बच्चे कार्यक्रम में एक डांस प्रफोर्मेंस दे रहे थे। तभी कुछ लोगों ने  देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया।  इसके बाद से विवाद बढ़ता गया और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन 16 लोगों में दोनों पक्षों के लोग शामिल है। इनपर दंगा भड़काने के आरोप लगाए गए है।

 

घटना के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा का वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कई ट्वीट किए। साथ ही उन्होंने हिंसा में घयल हुए बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ये मध्यप्रदेश की संस्कृति नहीं है।। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।