IPL 2020: बेहतरीन गेंदबाज़ी की बदौलत मुम्बई इंडियन ने दिल्ली कैपिटल को हराया!

, ,

   

गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की ताबड़तोड़ फिफ्टी के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में मात दी।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शनिवार को खेले गए डबल हेडर के इस पहले मुकाबले में 34 गेंद पहले नौ विकेट की जीत के साथ मुंबई अंकतालिका में मजबूती से नंबर एक पायदान पर बनी हुई है।

 

दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी एक मौका बरकरार है। यह इस टीम की लगातार चौथी हार है।

 

मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत के असल सूत्रधार उसके गेंदबाज रहे। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके।

 

बुमराह ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया, इसके बूते दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 110 रन पर थम गई। बुमराह ने चार ओवर में महज 17 रन दिए जबकि बोल्ट ने इतने ओवर में ही सिर्फ 21 रन खर्च किए।

 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर से ही दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना दिया। मुंबई के लिए कूल्टर-नाइल और राहुल चाहर ने भी एक-एक विकेट लिए।