IPL 2020: दिल्ली कैपिटल ने RCB को 6 विकेट से हराया!

, ,

   

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 55वें मैच में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात देकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

 

एबीपी पर छपी खबर के अनुसार, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये।

 

153 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 19 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

इसी के साथ दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ मं जाएगी।

 

 

दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका 19 रनों पर लगा। हालांकि उसके बाद शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

 

 

शिखर धवन ने 41 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाये। वहीं, पृथ्वी शॉ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अजिंक्य रहाणे ने 46 गेंदों पर 60 रन बनाये।

 

 

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 9 गेंदों पर 7 रन बनाये. ऋषभ पंत ने नाबाद 7 गेंदों पर 08 रन और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 5 गेंदों पर 10 रन बनाये।

 

साभार- एबीपी हिन्दी