IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को हराया!

, ,

   

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 सीजन में अपना पहला मैच जीत लिया है। अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया।

ADVERTISEMENT

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, CSK की पंजाब के खिलाफ पिछले 10 मैच में यह 8वीं जीत है। चेन्नई टीम 2 में से एक मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

मैच में 13 रन देकर 4 विकेट लेने वाले दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का टारगेट दिया।

जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 107 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

मोइन अली ने 31 बॉल पर सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 33 बॉल पर 36 रन बनाए।

धोनी ने चेन्नई टीम के लिए IPL में 200वां मैच खेला। बतौर कप्तान टूर्नामेंट में यह उनका 190वां मैच रहा। इसमें उन्होंने 111 मैच जीते, जबकि 79 में हार मिली। बतौर कप्तान धोनी का जीत का सक्सेस रेट 58.73% का रहा है।

ADVERTISEMENT