इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस मुकाबले को मुंबई ने 5 विकेट से जीत लिया और रिकॉर्ड पांचवीं बार आइपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 3 बार ट्रॉफी जीती है।
इस महामुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम को पहली गेंद पर बड़ा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा।
हालांकि, दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए और मुंबई के खिलाफ जीत के लिए 157 रन का सम्मानजनक स्कोर रखा।
157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली, जिसका नतीजा ये रहा कि मुंबई ने 18.4 ओवर में ये पांच विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा, जबकि इशान किशन ने शानदार 33 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के दम पर मुंबई ने अपना पांचवां आइपीएल खिताब जीता।
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, डिकॉक 12 गेंदों में 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए।
दूसरी सफलता दिल्ली को सूर्यकुमार यादव के रूप में मिली जो 20 गेंदों में 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। एक तरह से उन्होंने अपना विकेट रोहित के लिए बलिदान कर दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने महज 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इनके आइपीएल करियर का ये 39वां अर्धशतक था, जबकि इस सीजन की ये तीसरी फिफ्टी थी।
रोहित 51 गेंदों में 68 रन की पारी खेलकर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का चौथा विकेट किरोन पोलार्ड के रूप में गिरा जो 4 गेंदों में 9 रन बनाकर कगिसो रबादा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
#MumbaiIndians WIN #Dream11IPL 2020 pic.twitter.com/1zU6GOj6Mj
— IndianPremierLeague (@IPL) November 10, 2020
मुंबई को पांचवां झटका उस समय लगा जब सिर्फ टीम को विनिंग रन चाहिए था, लेकिन हार्दिक पांड्या 3 रन बनाकर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हुए।
मुंबई के लिए 33 रन बनाकर इशान किशन और क्रुणाल पांड्या एक रन बनाकर नाबाद लौटे।