IPL-13: जानिए शेड्यूल, कब कहां और किस्से होगी भिड़ंत?

,

   

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। IPL के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से अबु धाबी स्टेडियम से होगा।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा, जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी।

 

 

इस साल UAE में होने वाले IPL में कुछ बदलाव किए गए हैं। IPL 2020 में शाम के मुकाबले इस बार भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे की जगह 7:30 बजे शुरू होंगे।

 

IPL के इतिहास में यह पहली बार होगा जब फाइनल मुकाबला वीकेंड (शनिवार/रविवार) में नहीं खेला जाएगा। सभी मुकाबले UAE के तीन शहर अबू धाबी, शारजाह, दुबई में खेले जाएंगे।

 

गौरतलब है IPL के 13वें सीजन के सभी मुकाबले बंद दरवाजों की पीछे खेले जाएंगे और इस दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी।

 

इससे पहले IPL 2020 का आगाज मूल रुप से 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते लीग को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से IPL के आयोजन का रास्ता साफ हो पाया