क्या मुनव्वर फारुकी कॉमेडी छोड़ रहे हैं? इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट किया!

, ,

   

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जेल से रिहा हो गए हैं।

वन इंडिया हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, जेल से रिहा होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे अंदर के अंधेरे को करने दो शिकायतें, हंसा कर लाखों चेहरों को रोशन किया है मैंने।

फारूकी ने प्यार और समर्थन देने वालों का भी धन्यवाद किया। 35 दिनों के बाद जेल से छूटने पर उनका ये पहला पोस्ट है, जिसमें वो मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

29 साल के स्टैंड अप कॉमेडियन फारूकी मध्य प्रदेश के इंदौर की जेल से रविवार को बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को जमानत दी थी।

फारूकी को बीजेपी विधायक के बेटे की शिकायत पर इंदौर में एक जनवरी को एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ चार लोग और भी गिरफ्तार हुए थे।

उन पर शो के दौरान हिंदू भगवान और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक और अश्लील चुटकुले बनाने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद 35 दिनों तक वो जेल में रहे। रविवार को वो अपने घर लौटे।

इससे पहले 28 जनवरी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मुनव्वर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जेल से रिहा होने के बाद अपने पहले पोस्ट में वो काफी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

12 घंटे पहले किए गए अपने पोस्ट में उनको 1 लाख से ज्यादा लोगों का प्यार मिला है। वहीं कई तरह के रिएक्शन भी जिसमें फैंस उनके बाहर आने पर उनका स्वागत कर रहे है तो कोई उनकी खिंचाई कर रहा है।

साभार- वन इंडिया हिन्दी