ISRO YUVIKA 2020: रजिस्ट्रेशन शुरु, जानिए कैसे करे आवेदन!

, ,

   

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साल 2019 से स्कूली बच्चों के लिए “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम”,“युवा विज्ञानी कार्यक्रम” (युविका) नाम के विशेष कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन मई 2020 के दौरान किया जाएगा। इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए इस साल मई में होने जा रहे दो सप्ताह के विशेष कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी थी।

 

जिसके लिए आज यानी 03 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।इसका उद्दे्श्य बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि व जागरूकता लाना है।

 

युवा विज्ञानी कार्यक्रम 11 से 22 मई तक गर्मी की छुट्टियों में होगा। साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिकों के व्‍याख्‍यान, उनके द्वारा अनुभव साझा करना, सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं को देखने जाना, विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के लिए विशेष सत्र, व्‍यावहारिक एवं फीडबैक सेशन भी शामिल होंगे।

 

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और राज्‍य पाठ्यक्रम को मिलाकर हर राज्‍य/संघशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। देश भर से प्रवासी भारतीय नागरिक (ओ.सी.आई.) अभ्यर्थियों के लिए पाँच अन्य सीटें आरक्षित हैं।

 

चयन ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए किया जाएगा। इसके लिए 3 से 24 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। ऐसे विद्यार्थी, जिन्‍होंने शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में 8वीं कक्षा पास की है और 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं , वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योग्य होंगे।

 

चयन मानदंड 8वीं कक्षा के शैक्षणिक निष्पादन एवं पाठ्य विषयेत्तर गतिविधियों के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। इसमें आठवीं तक के कोर्स पर आधारित प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।