सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ लोग (असमाजिक तत्व) समाज में अशांति फैलाने के लिए फेक न्यूज का सहारा ले रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी को भी फेक न्यूज के जरिए किसी ने निशाना बनाने की कोशिश की। इस बारे में जानकारी मिलते ही एक्टर जावेद ने तुरंत एक्शन लिया। साथ ही फेक न्यूज फैलाने वालों को अच्छे से लताड़ा भी। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।
I normally don’t post personal videos inspite of being trolled often, but had to now. In a time when humanity is faced with a pandemic and race religion colour country are no concern, some Indians are still indulging in #FakeNews #HinduMuslim #HateMongering.
We need love not hate pic.twitter.com/4ckWzUVE4l— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) April 19, 2020
जावेद जाफरी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि ‘वैसे तो मैं पर्सनल वीडियो कभी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता हूं। लेकिन अब जरूरत है। ये ऐसा वक्त है जब इंसानों को महामारी घेरे हुए है। फिर भी देश में ये सब चल रहा है। फेक न्यूज हिंदू मुस्लिम और हेट हर तरफ स्प्रेड किया जा रहा है।’ इसके साथ एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया। अपने इस वीडियो में जावेद अख्तर देश में चल रहे आजकर के माहौल और फेक न्यूज फैलाने वालों को चुनौती देते दिख रहे हैं। साथ ही कहते दिख रहे हैं कि उनसे जुड़ी ऐसी खबरें न फैलाएं नहीं तो प्रमाण दें। अगर वह लोग उनके खिलाफ प्रमाण नहीं दे सकते कि जावेद ने कोई गलत बात की है तो वह लोग तैयार हो जाएं कानून पचड़े में पड़ने के लिए।
जावेद ने अपने वीडियो में कहा- ‘हाल ही में कुछ लोगों ने मेरे ट्विटर प एक स्क्रीन शॉट दिखा कर मेरे बारे में अनाप शनाप कहा। ये शॉट काफी वायरल हो गया। इतनी तेजी से नफरत फैलती है इस मुल्क में। पहले तो बता दूं कि न व ट्वीट मेरा है, न मैंने कभी ऐसा ट्वीट किया है। अगर वो ट्वीट मैंने किया होता तो कोई तो उसे देखता या जवाब देता। अरे जिसने स्क्रीन शॉट लिया वही गालियों के साथ रीट्वीट कर देता। इस ट्वीट को किसी ने बड़ी बद्तमीजी से मेंशन किया। वहीं एक अज्ञानी बाबा करके ट्वीटर यूजर ने भी एक वीडियो शेयर किया और कहा कि ये देख कर जवाब दो हिम्मत है तो। तो यार हिम्मत भी है औऱ जवाब भी। चक्कर ये है कि आपके मुद्दे की तरह ये स्क्रीन शॉट भी नकली है। आप बाबा हो या न हो अज्ञानी बड़े वाले हैं। अरे कम से कम देख तो लेते इसमें कितनी सच्चाई है। अब अगर आपमें हिम्मत है तो या तो इस स्क्रीन शॉट की सच्चाई साबित कीजिए। या फिर वीडियो बना कर माफी मांगिए।’
एक्टर ने आगे बताया कि किसी अरविंद नाम के शख्स ने ये सब सबसे पहले फैलाया। जावेद ने कहा है कि उनके खिलाफ तो भैया पूरी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि पीएम मोदी ने भी कहा है कि फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।