जामिया में गोली चलाने वाले हमलावर ने फेसबुक पर किया था लाइव लिखा था- ‘खेल खत्म’

,

   

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर एक आरोपी ने गोली चला दी। हमला करने से पहले आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई फेसबुक लाइव किए। इसमें एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि खेल खत्म।

युवक ने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए और इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पर लिखा, ‘शाहीन भाग, खेल खत्म’। एक अन्य पोस्ट में शख्स ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें।  प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक छात्र के घायल हो गया है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया।

घटना के फौरन बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने कहा, ‘ आरोपी युवक ने खुले में पहले पिस्तौल लहराई। उसके बाद गोली चला दी, वीडियो हमारे पास है। युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।’

 pti photo

वहीं, दिल्ली मेट्रो ले तीन स्टेशन बंद कर दिए गए हैं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में गोली चलाने वाले से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई मीडिया समूह के लोग मौजूद थे। ये छात्र जामिया से महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे थे।

https://twitter.com/Dilsedesh/status/1222830208111169537?s=20

बताया जा रहा है कि गोली शादाब नामक छात्र को गोली लगी है, वह जामिया मास कम्युनिकेशन का छात्र है। उसे होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद छात्रों ने कुछ देर के लिए मार्च रोक दिया और उसके बाद मार्च आगे की ओर बढ़ा, जिसे होली फैमिली के पास रोक दिया गया। छात्र होली फैमिली के पास सड़क पर छात्र बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जामिया शिक्षक संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने जिस प्रकार की घटना हुई है, वह हैरान करने वाली है।

जामिया के विद्यार्थी 15 दिसम्बर को हुई पुलिस बर्बरता और नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ पिछले डेढ़ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से आज राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान किया था हालांकि पुलिस ने मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इस घटना के बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय लोग होली फैमिली से लेकर जामिया तक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।