जम्मू-कश्मीर: किसी भी मस्जिद में नहीं होगी जुमे की नमाज़!

,

   

जम्मू कश्मीर में ग्रेंड मुफ्ती नसीरुल इस्लाम ने कहा है कि कल यानी 27 मार्च को जुम्में की नमाज अदा नहीं की जाएगी।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि शुक्रवार को अपने घर में रहकर ही नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि ये हमारी सुरक्षा के लिए है और इस्लाम भी इसकी इजाजत देता है।

 

नसीरुल इस्लाम ने गुरुवार को अपने बयान में लोगों से इस पर अमल करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर एक स्वास्थ्य आपदा की तरफ बढ़ रहा हैै।

 

इसलिए कल कश्मीर में किसी भी धर्मस्थल और मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा नहीं की जानी चाहिए। हमें ये समझाना होगा कि हम एक आपदा से जूझ रहे हैं और इसे हमे रोकना हैै।

 

मुफ्ती ने तमाम मस्जिदों के इमामों और खतीबों से ये अनुरोध किया है कि वो शुक्रवार की नमाज को आयोजित ना करेे। उन्होंने कहा कि ये हमारी सुरक्षा के लिए है और इस्लाम भी इसकी इजाजत देता है।

 

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा जारी आदेश का कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि एक जगह इकठ्ठा होने से कश्मीर में महामारी फैल रही है उसे बचने में मदद मिलेगी।