जापानी अरबपति को है गर्लफ्रेंड की तलाश, चांद पर घुमाने का किया ऐलान!

   

अभी तक आपने प्रेमी द्वारा प्रेमिका को चांद तारे तोड़कर लाने जैसे झूठे वादे करते देखा होगा, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा शख्स भी मौजूद है जो यह काम हकीकम में करने जा रहा है।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, पर छपी खबर के अनुसार, इस अरबपति ने एक विज्ञापन दिया है जिसमें लिखा है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को चांद की यात्रा पर ले जाएगा।

उसने लिखा है कि 20 साल या उससे अधिक उम्र की कोई लड़की जो उसकी गर्लफ्रेंड बनेगी उसे वह चांद पर ले जाएगा।

यह अरबपति जापान का हैं जिसका नाम युसाकू मैइजावा है। मैइजावा को एक गर्लफ्रेंड चाहिए, जिसे वो अपने साथ चांद की यात्रा पर ले जाएंगें।

इसके लिए इन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया साइट्स पर विज्ञापन भी जारी किया है। जिसके लिए लड़कियों को एप्लीकेशन देना होगा।

गर्लफ्रेंड बनने का एप्लीकेशन देने के लिए आखिरी तारीख 17 जनवरी 2020 है। युसाकू मैइजावा ने कहा कि मैं अब 44 साल का हो चुका हूं।

जिंदगी वैसे ही जी है जैसा जीना चाहता था, लेकिन अब अकेला महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं एक गर्लफ्रेंड चाहता हूं। आपको बता दें कि युसाकू मैइजावा तीन बच्चों के पिता है।

अभी हाल ही में उनका जापानी एक्ट्रेस अयामे गोरिकी से ब्रेक-अप हुआ है। इसके बाद अब वह एक अन्य गर्लफ्रेंड की तलाश कर रहे हैं।

इसलिए युसाकू ने ऐड शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या आप चांद पर जाने वाली पहली महिला बनना चाहती हैं। युसाकू मार्च के अंत तक किसी एक लड़की को सेलेक्ट करेंगे।

वो हर लड़की से खुद बात करेंगे। उसके साथ डेट पर जाएंगे। इसके बाद वो तय करेंगे कि किस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे और चांद पर ले जाएंगे।

युसाकू मैइजावा के पास पहले ऑनलाइन फैशन कंपनी जोजो के मालिक थे लेकिन उन्होंने उसें साल बेच दिया। वो दुनिया भर में महंगी कलाकृतियां खरीदने के लिए विख्यात हैं।

आपको बता दें कि युसाकू 2023 में चांद की यात्रा करने वाले हैं। वो एलन मस्क के रॉकेट स्पेसएक्स से चांद की यात्रा करने वाले पहले ग्राहक हैं।