दिल्ली हिंसा: जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल!

,

   

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के बाद दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट इलाके में भड़की दिल्ली हिंसा में कई बेगुनाहों की जान चली गई।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में कई दिनों की हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार तड़के हिंसा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

 

ये फ्लैग मार्च दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव द्वारा बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि में उत्तरपूर्व जिला में स्थिति का जायजा लेने के कुछ घंटों बाद किया गया।

 

आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज।

 

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

 

अख्तर ने ट्वीट किया कि इतने लोग मारे गए, इतने लोग घायल हुए, इतने घर जलाए गए, दुकानों में लूट हुई, लेकिन पुलिस ने एक ही घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस की निरंतरता को सलाम।

 

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शाम को 3 और लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है।

 

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन का घर सील कर दिया है। ताहिर पर आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने का आरोप है। रिपोर्टों के अनुसार ताहिर जहां रहता है वहां पर नीचे फैक्ट्री और ऊपर मकान है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोई भी घायल अगर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराता है तो उसका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। फरिश्ते स्कीम में अब दंगा प्रभावितों को भी लाभ मिलेगा।

 

मृतकों के परिवार को 10-10 लाख, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

 

जिनके घर पूरी तरह जल गए उन्हें 5 लाख और दुकान जलने पर 5 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का कोई नेता हिंसा में शामिल हो तो उसे दोगुनी सजा दी जाए।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सावरकर साहित्य सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अमित शाह ने अपने संदेश में दिल्ली के हालात का हवाला दिया है और कहा है कि वह एक बैठक में व्यस्त हैं।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस आप पार्षद का नाम दिल्ली हिंसा में आने के बारे में कुछ जवाब दे सकते हैं।

 

गगन विहार इलाके में गुरुवार को पुलिस को दो शव मिले हैंं। दिल्ली पुलिस को जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में ये दो लाशें मिली हैं। इसी के साथ दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई हैं।

 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एसएन. श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी दिल्ली में हालात पूरी तरह से नॉर्मल हैं, पुलिस की ओर से लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द ही कई गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

 

राहत देने वाली खबर यह रही कि बुधवार को कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आई। दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया कि हालात काबू में हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले NSA अजीत डोभाल ने भी कहा कि सब शांत है।