2019 लोकसभा चुनाव: RLD ने सपा बसपा गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया!

,

   

प्रदेश की सियासत में रोजाना नया घटनाक्रम बदल रहा है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में आरएलडी भी शामिल हो गया है। इसके बाद आरएलडी तीन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लडेंगे।

खास खबर न्यूज़ पोर्टल पर छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया।

लखनऊ में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। वह महागठबंधन से प्रदेश की दो सीटों पर लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सिंबल पर प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सभी 80 सीटों पर महागठबंधन को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण आधार हैं। बसपा-सपा गठबंधन की ओर से लोकदल को बागपत,मुजफ्फरनगर और मथुरा लोकसभा सीटें दी जाने की खबर है। आपको बताते जाए कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं।

सपा- बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी हैं – रायबरेली और अमेठी। इन दोनों सीटों पर वर्तमान में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया है।