बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए झारखंड में लॉकडाउन का ऐलान!

,

   

झारखंड में 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम से लगाया गया है।

लॉकडाउन 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में जिम, शिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, सिनेमा हॉल, पार्क, होटल-रेस्टोरेंट (बैठकर खाने पर प्रतिबंध), राशन, सब्जी व दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं।।

झारखंड में 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद इसका आदेश जारी किया। लॉकडाउन लागू होने के बाद अब राज्‍य में बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू की गई है। एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने आधिकारिक घोषणा कर झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लाकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य सरकार ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सारी दुकानें बंद रहेंगी। बगैर अनुमति के लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यालयों को छोड़कर अन्य कार्यालय बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्णय लेने के पूर्व वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, नगर विकास सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद थे।