झारखंड चुनाव रिज़ल्ट: रुझानों में कांग्रेस गठबंधन 40 के पार!

,

   

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजों के लिए गिनती शुरू हो गई है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, 81 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 40, भाजपा 31, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 04 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।