झारखंड राज्य हज कमिटी भंग, नयी कमेटी का जल्द होगा गठन!

,

   

राज्य हज कमेटी को भंग कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के सचिव को आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद गुरुवार को इसे भंग कर दिया गया।

 

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पुरानी कमेटी की अधिसूचना को विलोप्त कर दिया गया है।

जल्द ही नयी कमेटी का गठन हो जायेगा। मालूम हो कि वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष रिजवान खान समेत 14 लोग सदस्य हैं।

पूर्ववर्ती सरकार ने इस कमेटी का गठन किया था, जिसे भंग कर दिया गया। वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष रिज़वान खान ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई अधिसूचना नहीं मिली है।

दोपहर बाद वह सचिवालय पहुंचे। करीब दो घंटे कार्यालय में बिताया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव समेत कई सचिवों के साथ मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिये। जरूरी फाइलों का निपटारा किया।