जम्मू-कश्मीर : शोपियां जिले के एक गांव से महिला का गोलियों से छलनी किया शव बरामद

,

   

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने 25 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शोपियां जिले के एक गांव से उसकी गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था।

पीड़िता डंगरपोरा, पुलवामा की रहने वाली थी। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला को मारे गए आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम का रिश्तेदार बताया जाता है।

महिला को आखिरी बार गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में देखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि उसका शव शोपियां के सुगन गांव में मिला था।