JNU हिंसा मामले में बाहरी लोग भी थे शामिल, व्हाट्सएप ग्रुप से ख़ुलासा !

, ,

   

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप की शिनाख्त की थी। जिसमें लगभग 60 मेंबर शामिल थे।

बता दें कि इस ग्रुप में 37 लोगों की पहचान की गई है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस ग्रुप में करीब 10 बाहरी लोग भी शामिल थे जिन्होंने हिंसा को अंजाम देने में पूरा साथ दिया था। इतना ही नही बल्कि जांच में पता चला है कि दोनों ग्रुप यानी लेफ्ट और राइट ने हिंसा में बाहरी लोगों की मदद ली थी। साथ ही आपको बता दें कि इन सब में जेएनयू के स्टूडेंट्स ने ही बाहरी उपद्रवियों को कैंपस में एंट्री करने में मदद की थी। जिसके मद्देनजर जेएनयू के सिक्योरिटी गार्ड भी शक घेरे में बने हुए है।