देश को कांग्रेस मुक्‍त करने के बाद चारों तरफ़ भगवा लहरायेंगे- जेपी नड्डा

   

बीते दिनों नियुक्त किए गए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा के मुकाबले में देश में कोई पार्टी नहीं है। आज भाजपा का मुकाबला खुद से ही है। देश को कांग्रेस मुक्‍त करने के बाद भाजपा युक्‍त बनाना है। हमें दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक भगवा लहराना है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वह यहां नई अनाज मंडी में भाजपा के राज्‍यस्‍तरीय शक्ति केंद्र प्रधान और पालकों केे राज्‍यस्‍तरीय सम्‍मेन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि साढ़े 19 हजार बूथ पर मजबूती से तैनात शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक से रूबरू होने का हरियाणा से पहला न्यौता मिला. इसमें शामिल होकर बहुत खुशी मिली है।

न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, हरियाणा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में राज्‍य की सभी 10 सीटों पर जीेत मिली।

इस जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की संगठन क्षमता, मनोहर लाल की लोकप्रिय सरकार के संग-संग भाजपा के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान था। आज के वातावरण को देखते हुए कह सकता हूं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 प्लस सीटें पर सफलता मिली थी।