दिल्ली की हार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर उठाए सवाल!

,

   

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। लगातार दूसरे चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इस बात की चर्चा दिल्ली से दूर है मध्य प्रदेश में भी है। मध्य प्रदेश में 15 सालों बाद सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस सिंहासन तक पहुंचाने में मदद करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुख्यमंत्री न बन पाने और न ही मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल पाने का दुख गाहे-बगाहे झलकता रहता है।

 

अपने बयानों और पत्रों के माध्यम से अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के चुनाव परिणामों के जरिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है।

 

गुरुवार दोपहर मध्य प्रदेश के निवाड़ी पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया है।