भारत बंद का कंगना रनौत ने किया विरोध, जानिए, क्या कहा?

, , ,

   

कंगना रनौत देश के हर मुद्दे पर अपनी राय जरूर रखती हैं। ऐसे में भारत बंद के मौके पर वे कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने सद्गुरु के एक वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। 

 

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर वह लगातार विरोध करती रही हैं।

 

 

अपने इस ट्वीट में भी उन्होंने भारत बंद का विरोध किया है। कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सद्गुरु प्रोटेस्ट के मुद्दे पर अपने विचार रख रहे हैं।

 

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं। 

 

कंगना का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। कंगना को उनके फैन्स स्पोर्ट कर रहे हैं, मगर काफी लोग कंगना के इस बयान को गलत बता रहे हैं और कंगना रनौत की आलोचना कर रहे हैं।

 

बता दें, कंगना बीते दिनों दिलजीत दोसांझ से विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया था। दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत ने एक दूसरे को ट्विटर पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

 

दरअसल, कंगना ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को शाहीन बाग आंदोलन की बिलकिस दादी कहा था।

 

 

इस ट्वीट के बाद लोगों ने कंगना को काफी ट्रोल किया और माफी मांगने की मांग की। कंगना ने ये ट्वीट तो डिलीट कर दिया, मगर माफी मांगने से इंकार कर दिया।

 

इस मामले को लेकर कई संगठनों से जुड़े लोगों ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। इसी ट्वीट को लेकर बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने कंगना रनौत की आलोचना भी की।

 

साभार- ज़ी न्यूज़