भगत सिंह पर जावेद अख्तर के कमेन्ट पर कंगना रनौत का आया बयान!

, ,

   

भगत सिंह की आज (सोमवार) जयंती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावार कर दिया।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को अविभाजित भारत में लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

 

 

उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलां है जो पंजाब(भारत) में है। पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है।

इस बीच गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगत सिंह को लेकर किए गए एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

 

 

जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कुछ लोग न सिर्फ इस तथ्य को छुपाने की कोशिश करेंगे बल्कि मानने को भी तैयार नहीं होंगे कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ एक लेख भी लिखा था।

 

आप अंदाजा लगा सकते है कौन हैं ऐसे लोग ? मुझे आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज होते तो वह उन्हें क्या कहकर बुलाते?

 

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर सभी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कुछ ने तो ट्रोल करते हुए उन्हें कहा- तुम्हारे लिए भगत सिंह मार्क्सवादी थे और अफजल गुरु देशभक्त।

 

जब हमारे इतिहास के बारे में कुछ पता ही नहीं है तो जाहिर मत करिए। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कंगना रणौत भी भड़क गईं।