‘द कपिल शर्मा शो’ में उड़ा अर्नब गोस्वामी का मजाक?

, ,

   

टेलीविजन चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अपने चिल्लम-चोट वाले अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपने चैनल पर वह चीख-चीखकर वह खबरों को दिखाते हैं।

 

जन ज्वार पर छपी खबर के अनुसार, इसी साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बाद जब अमेरिका के फेमस कॉमेडी शो ‘लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ऑलिवर शो’ में उनका खूब मजाक उड़ा था, तब भी वह खूब चर्चाओं में आए थे।

 

अब उनके इसी अंदाज का देश के फेमस ‘द कपिल शर्मा शो’ में खूब मजाक उड़ाया गया। शो के फेमस कलाकार बच्चा यादव अर्णब गोस्वामी की भूमिका में दिखे।

 

 

‘द कपिल शर्मा शो’ के फेमस कलाकार बच्चा यादव अर्णब गोस्वामी की भूमिका में दिखे। इस दौरान उनके स्टुडियो में अभिनेता कृष्णा, मनोज वाजपेयी और फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा दिखे।

 

जिस तरह से अर्णब गोस्वामी अक्सर अपने टीवी डिबेट शो में मेहमानों से सवाल पर सवाल करते हैं और उन्हें जवाब देने का कम ही मौका देते हैं। ठीक उसी तरह बच्चा यादव ने भी एंकर के रूप में अपने मेहमानों को जवाब देने का मौका नहीं दिया।

 

अनुभव सिन्हा ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, फन्नी भी है, देखा जाय।

 

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।